झारखंड विधुत कामगार यूनियन का प्रदर्शन, मांगें पूरी नहीं होने पर 26 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल

0

चंदन पाल की रिपोर्ट

धनबाद: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार झारखण्ड राज्य बिजली कामगार यूनियन के आह्वान पर विद्युत कर्मियों ने धनबाद प्रमण्डल से चल कर विद्युत अधीक्षण अभियंता, धनबाद कार्यालय के समक्ष रोष पूर्ण प्रदर्शन किया। काफी संख्या में विद्युत कर्मी लाल झण्डा लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए । जिनका नारा था ‘विद्युत कर्मियों का गर्जन भ्रष्टाचारियो का विसर्जन’ सामुहिक स्थानान्तरण आदेश को रदद् किया जाए। जुलूस जाकर प्रदर्शन सभा में तबदील हो गई। सभा को संबोधित करते हुए राम कृष्णा सिंह, प्रदेश महामंत्री ने कहा कि चालीस दक्ष तकनीकी कामगारों का स्थानान्तरण मिडनाईट में यत्र-तत्र कर तुगलकी फरमान जारी किया गया है जो धनबाद में आज तक नहीं हुआ था। यहां तक कि वैसे जगह जहाँ पुरुष कामगार राजस्व का पैसे बैंक में जमा करने जाते थे उनका स्थानान्तरण कर दिया गया और महिलाओ को बैंक जाने के लिए वाध्य कर दिया गया।

राम कृष्ण सिंह ने बताया कि विद्युत की लचर व्यवस्था से गुजर रहे हैं इस बीच दक्ष्य तकनीकी कामगारो का स्थानान्तरण दुरभाग्य पूर्ण है। धनबाद में रींग सिस्टम है। जबतक 40 तकनीकी कामगारों को वापस नहीं किया जाता तब तक बिजली में सुधार नही हो सकता। साथ ही साथ उन्होने बताया कि लाखो करोड़ो का परचेज हो रहा है लेकिन ओवरटाईम देने का पैसा नहीं है। जो दस साल से बाकी है।

राम कृष्णा सिंह ने घोषणा की कि मांगो की पूर्ति नहीं होने पर 26 जून से धनबाद अंचल के कामगार अनिश्चित कालिन हड़ताल पर उतरेंगे और उनके समर्थन में सात दिन के बाद पूरे एरिया बोर्ड के कर्मचारी हड़ताल करेंगे जिसका असर पानी, कोयला, रेल, छोटे-बड़े उद्योग, अस्पताल एवं आम जनता पर पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *