दुमका से रांची जाने के क्रम में राज्यपाल धनबाद सर्किट हाउस पहुंचे, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

0

चंदन पाल की रिपोर्ट

धनबाद – राज्यपाल संतोष गंगवार दुमका से रांची जाने के क्रम में धनबाद सर्किट हाउस में रुके। जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल के धनबाद आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। इस मौके पर बीबीमकेयू के कुलपति, डीएफओ, नगर आयुक्त, डीडीसी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिटी एसपी,डीएसपी मुख्यालय 1,डीएसपी विधि व्यवस्था, बैंक मोड़ थाना प्रभारी, धनबाद थाना प्रभारी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। राज्यपाल सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों से मिलने के बाद धनबाद से सड़क मार्ग से रांची के लिए रवाना हो गए। संतोष गंगवार के राज्यपाल बनने के बाद यह उनका दूसरा धनबाद दौरा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *