मोदी सरकार के रवैये के खिलाफ आम आदमी पार्टी का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

0

चंदन पाल की रिपोर्ट

धनबाद : आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन दे कर , केंद्र की मोदी सरकार के विरुद्ध विरोध जताया। धरना प्रदर्शन की अगुवाई जिला संयोजक अशोक कुमार महतो कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बिगड़ते स्वास्थ्य पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लगातार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को परेशान कर रही है। ईडी और सीबीआई का गलत रूप से प्रयोग कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में बंद किया गया है। जो की सरासर गलत है। भाजपा तथ्य से भटक कर अलग राजनीति कर रही है जिसका हम सभी पुरजोर विरोध करते हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य होने को लेकर हनुमान चालीसा पाठ भी किया गया।
आज के धरना कार्यक्रम में जितेंद्र कुमार सिंह, विनोद कुमार जायसवाल, संगठन सचिव, राजकुमार जी, सहजनखान, विजय कुमार, सदन पासवान, भुनेश्वर महतो, निर्मल महतो, बबलू महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *