विश्व रेडक्रॉस दिवस पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज धनबाद में रक्तदान शिविर सहित कई कार्यक्रम हुए

0

मनीष रंजन की रिपोर्ट 

धनबाद: विश्व रेडक्रॉस दिवस पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद में भी रेडक्रॉस दिवस मनाया गया। रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसके पहले भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद के सचिव कार्यपालक दंडाधिकारी श्री रविंद्रनाथ ठाकुर, कार्यकारिणी के चेयरमैन श्री कौशलेंद्र कुमार सिंह, चेयरमैन सलाहकार कुमार मधुरेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष श्री धनेश्वर महतो, आजीवन सदस्य राधेश्याम गोस्वामी, नोडल पदाधिकारी,ब्लड बेनजीर परवीन ने केक काट कर कार्यक्रम की शुरुआत की। 

रक्तदान करने की शुरुआत नोडल पदाधिकारी वाहन श्री देवेन्द्र कुमार ने की। उन्होंने सबसे पहले रक्तदान किया। रक्तदान देने वालों में सामाजिक कार्यकर्त्ता एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज धनबाद कार्यकारिणी सदस्य सह संयुक्त सचिव श्री दिलीप सिंह सहित बीस यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

रेडक्रॉस सोसाइटीज का मुख्य कार्य आपदा प्रबंधन का है। उनके सभी सदस्यों को आकस्मिक मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने की है। इस सिलसिले में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद कार्यकारिणी की कोषाध्यक्ष श्रीमती श्वेताम्बरा पाठक ने उपस्थित सभी सदस्यों को आकस्मिक स्थिति आने पर कैसे फर्स्ट एड देकर उसकी जान बचाई जा सकती है का बहुत ही अच्छे ढंग से प्रदर्शन किया। हार्ट अटैक से लेकर दुर्घटना के बाद फर्स्ट एड के रूप में सीपीआर कैसे दिया जाए इसका भी उन्होंने बहुत ही सरल तरीके से बताया। उन्होंने हर व्यक्ति को इसकी जानकारी रखने की अपील की है।

आज के इस विशेष कार्यक्रम में चेयरमैन कौशलेंद्र कुमार सिंह, वाइस चेयरमैन धनेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष श्वेतांबरा पाठक, सचिव रविन्द्र नाथ ठाकुर, संयुक्त सचिव दिलीप सिंह, कार्यकारिणी सदस्य सह चेयरमैन सलाहकार कुमार मधुरेन्द्र सिंह, नोडल पदाधिकारी ब्लड डोनेशन प्रोग्राम बेनजीर परवीन, नोडल स्वास्थ्य डाॅ जिम्मी अभिषेक, नोडल पदाधिकारी वाहन देवेन्द्र कुमार,राधेश्याम गोस्वामी, बिजेंद्र कुमार, मनीष रंजन, सुधीर वर्णवाल, अरूण कुमार  वर्णवाल, रंजीत सिंह, रंजीत कुमार, इरशाद आलम, रंजीत सिंह बिल्लू, लीला माजी, ललिता सिंह, प्रीति सिंह,रियासत अली, कृष्ण कुमार वर्मा, कलीम अंसारी, गोपाल भट्टाचार्य, सतीक अंसारी, नरेन्द्र कुमार त्रिवेदी, विजय कुमार वर्मा आदि सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed