सामाजिक कार्यकर्त्ता कुमार मधुरेन्द्र सिंह ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पहचान-पत्र अनिवार्यता के लिए मुख्य सचिव को पत्र लिखकर ईमेल किया

मनीष रंजन की रिपोर्ट
धनबाद: धनबाद के सामाजिक कार्यकर्त्ता और लोकहक मानव सेवा काउंसिल के केंद्रीय उपाध्यक्ष कुमार मधुरेंद्र सिंह ने राज्य सरकार के सभी विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से पहचान पत्र साथ में गले में लटकाकर रखने के लिए मुख्य सचिव, झारखंड को पत्र लिखकर ईमेल कर इस पर विचार कर निर्णय लेने की मांग की है। उन्होंने आम व्यक्तियों को अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पहचानने में सुविधा हो,इसके लिए सरकार से गुहार लगाई है। ऐसा करने से लोगों को सरकारी विभाग में अपने काम को कराने में सहुलियत भी होगी। ऐसे में बिचौलिए की जरूरत नहीं पड़ेगी। कुमार मधुरेंद्र सिंह आमजन की सुविधा के लिए सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारियों से लगातार ईमेल कर प्रयासरत रहते हैं।
उन्होंने इसकी प्रति झारखण्ड के राज्यपाल को भी दी है।