जहां एक ओर 105 वर्षीय महिला ने मतदान कर लोगों को प्रेरित किया वहीं फर्स्ट टाइमर ने भी उत्साहित होकर मतदान किया

0

चंदन पाल की रिपोर्ट

धनबाद: झारखंड में लोकसभा के छठे चरण के चुनाव में धनबाद, गिरिडीह, जमशेदपुर और रांची में मतदान किया जा रहे हैं। ऐसे में धनबाद के गुरु नानक मध्य विद्यालय के बूथ संख्या 209, 210, 211 और 212 में मतदान किए जा रहे हैं जहां एक 105 वर्ष की बुजुर्ग महिला जिनका नाम सुमित्रा देवी ने गणतंत्र के प्रति अपनी सहभागिता निभाते हुए मतदान किया।उनके मतदान के प्रति जागरूकता की सभी सराहना कर रहे हैं। सुमित्रा देवी अपने मत का प्रयोग कर काफी खुश दिख रही थी। वो चेयर पकड़कर मतदान केंद्र तक पहुंची थी। मतदान केंद्र पर व्हील चेयर उपलब्ध नहीं था।
साथ ही साथ पहली बार वोट करने वालों के बीच बहुत ही उत्साह देखा जा रहा है। धनबाद के समाजसेवी और लोकहक मानव सेवा काउंसिल के केंद्रीय उपाध्यक्ष कुमार मधुरेंद्र सिंह के पुत्र एवं पुत्रियों ने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। झारूडीह के बूथ संख्या 163 में उनलोगों ने अपना मतदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *