रोटी बैंक यूथ क्लब ने विश्व पर्यावरण दिवस पर ओल्ड एज होम में वृक्षारोपण किया

0

चंदन पाल की रिपोर्ट

धनबाद: आज साबलपुर सहयोगी नगर स्थित ओल्ड एज होम में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर रोटी बैंक यूथ क्लब के सदस्यों ने वृक्षारोपण किया। इस मौके पर धनबाद के विधायक राज सिन्हा, झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थीं।

धनबाद विधायक राज सिन्हा एवं झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने सर्वप्रथम आश्रम में निवास करने वाले माता-पिता तुल्य वृद्ध जनों से मुलाकात किया एवं उनका हाल-चाल लिया। पर्यावरण दिवस के मौके पर धनबाद विधायक राज सिन्हा एवं झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह रोटी बैंक यूथ क्लब के संस्थापक रवि शेखर, ओल्ड एज होम के अध्यक्ष मो.नौशाद गद्दी, ऋषभ राज सहित रोटी बैंक यूथ क्लब के सभी सदस्यों ने मिलकर आश्रम परिसर में पौधरोपण किया।

धनबाद विधायक राज सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मनुष्य को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।

झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि जिस तरह से वर्तमान में प्रचंड गर्मी पड़ रही है इसको देखते हुए मनुष्य को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। साथ ही साथ इसके लिए सभी को जागरूक व प्रेरित करना आवश्यक है।
वृद्धाश्रम के अध्यक्ष मो.नौशाद गद्दी ने कहा कि आज हमारे आश्रम में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर धनबाद के विधायक राज सिन्हा एवं झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह आए और हमारे आश्रम में निवास करने वाले माता-पिता तुल्य वृद्ध जनों से मुलाकात किया एवं उनका हाल-चाल जाना और हमारे आश्रम परिसर में पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधा लगाया। इसके लिए मैं धनबाद विधायक राज सिन्हा एवं झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं।

रोटी बैंक यूथ क्लब के संस्थापक रवि शेखर ने कहा कि आज रोटी बैंक यूथ क्लब की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ओल्ड एज होम में प्रेरणा स्वरूप पौधारोपण किया गया। इस मौके पर धनबाद के विधायक राज सिन्हा एवं झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने अपने हाथों से विभिन्न पौधा लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *