भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद कार्यकारिणी ने एसडीएम सह उपाध्यक्ष उदय रजक को भावभीनी विदाई दी

0

मनीष रंजन की रिपोर्ट

धनबाद: धनबाद के सदर अनुमंडल दंडाधिकारी सह उपाध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज,धनबाद श्री उदय रजक जी का तबादला हो गया है। आज भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज,धनबाद की कार्यकारिणी समिति ने उन्हें शाॅल ओढ़ाकर भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद कार्यालय में संपन्न हुई। विदाई समारोह में रेडक्रॉस समिति धनबाद के कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री कौशलेंद्र कुमार सिंह, भारतीय रेडक्रॉस समिति कार्यकारिणी उपाध्यक्ष एडवोकेट श्री धनेश्वर महतो, कार्यकारिणी सदस्य सह सलाहकार कार्यकारिणी अध्यक्ष कुमार मधुरेंद्र सिंह, नोडल पदाधिकारी स्वास्थ्य डाॅ जिम्मी अभिषेक, कोषाध्यक्ष श्रीमती श्वेताम्बरा पाठक, वाहन नोडल पदाधिकारी देवेन्द्र कुमार एवं अनिल कुमार भगत एवं वाईस पैटराॅन एडवोकेट विजेन्द्र कुमार ,आजीवन सदस्य लीला माजी, विद्धोतमा बंसल, रोहित कुमार भारती, लक्ष्मी नारायण एवं अन्य लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed