अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के हाथ में धनबाद रेलवे स्टेशन की कमान

0

चंदन पाल की रिपोर्ट

धनबाद: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जब दुनिया भर में महिलाओं की उपलब्धियों को गिनायी जाती है तो भारतीय रेलवे में काम करने वाली महिलाओं की बढ़ती ताकत और भागीदारी भी चर्चा का विषय बनती है। धनबाद रेल मंडल में कार्यरत महिलाओं की मेहनत, संघर्ष और सफलता की कहानियां ना सिर्फ प्रेरणादायक हैं, बल्कि यह दिखाती हैं कि महिला सशक्तिकरण का मार्ग अब बिना किसी रोक-टोक के आगे बढ़ रहा है। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर धनबाद रेलवे स्टेशन में कुछ ऐसा नजर देखने को मिला जहां महिला ट्रेन चलाने से लेकर,स्टेशन मास्टर,टीटी तक की जिम्मेदारी खूब निभाती दिखी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर धनबाद रेल मंडल ने भी आज महिलाओं के हाथों पर पूरे धनबाद रेलवे की कमान सौंप दिया है, जहां महिलाएं अपने काम को बखूबी करते भी दिखी।
उन्होंने बताया कि साल में एक बार यह मौका हमें मिलता है जब हम पूरे आत्मनिर्भर होकर काम करते हैं। आज महिला दिवस के अवसर पर हमें यह जिम्मेदारी भी मिली है इसलिए काफी खुशी भी महसूस हो रही है। आगे उन्होंने बताया कि यह मौका न सिर्फ साल में एक बार हमें मिले बल्कि हम पर विश्वास जाता कर रोजाना हमें इसी प्रकार से सम्मान देकर काम करने दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed