अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर भारत साईकिल यात्रा टीम का धनबाद में स्वागत

0

चंदन पाल की रिपोर्ट

अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर भारत साईकिल यात्रा टीम 15 राज्य भ्रमण के साथ झारखंड राज्य के जमशेदपुर ,बोकारो होते हुए शुक्रवार को धनबाद पहूंचे। धनबाद परिसदन में प्रदेश महासचिव नीतू यादव , महिला जिला अध्यक्ष विनीत यादव, विजय यादव, राम नारायण ने अभिषेक यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया। अखिल भारतीय यादव महासभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने धनबाद पहुंचने पर फूल माला व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। यात्रा कर रहे अभिषेक यादव ने बताया कि 01 जुलाई को आगरा से यात्रा की शुरुआत किया है और जम्मू कश्मीर तक जाना है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग किया कि अहीर रेजिमेंट का गठन किया जाए ताकि यादव समाज का विकास हो ताकि समाज के मुख्य धारा से जुड़ सके। इसके बाद वे सरिया जाने के लिए यात्रा पर निकल गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *