आंगनबाड़ी सेविकाओं को न्यूट्री गार्डन पर दिया प्रशिक्षण

0

कृषि विज्ञान केंद्र बलियापुर में जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा नामित 30 सेविकाओं को न्यूट्री गार्डन के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।

इस संबंध में कृषि वैज्ञानिक सह जिला नोडल पदाधिकारी श्रीमती सीमा सिंह ने बताया कि पोषण अभियान 2020 के अंतर्गत आज कृषि विज्ञान केंद्र बलियापुर में 30 आंगनबाड़ी सेविकाओं को न्यूट्री गार्डन विषय पर प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान उन्हें न्यूट्री थाली तैयार करने की जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन फल, हरी सब्जी सहित अन्य पोषक आहार का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर को आवश्यक तत्व प्राप्त होते हैं और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता सुदृढ़ होती है।

डॉक्टर नवीन कुमार ने जैविक तरीके से पोषण बाड़ी के संबंध में जानकारी दी। फार्म मैनेजर डॉ संजय कुमार ने स्वस्थ पौधे और सब्जी उगाने की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed