आजसू झरिया नगर सम्मेलन में श्री धीरज सिन्हा नगर अध्यक्ष चुने गए

0

मनीष रंजन की रिपोर्ट

झारखंड की राजनीति में कभी अहम भूमिका निभाने वाली पार्टी आजसू पार्टी धनबाद जिले में अपनी पकड मजबूत करने की कोशिश कर रही है। यह सही भी है।धनबाद में मेयर के चुनाव को लेकर विभिन्न पार्टियों के लोग पूरी तरह से सक्रिय नजर आने लगे हैं। आज इसी सिलसिले में आजसू पार्टी ने झरिया में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें सर्व सम्मति से श्री धीरज सिन्हा को झरिया नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

झरिया नगर सम्मेलन में धनबाद महानगर प्रभारी श्री हलधर महतो,धनबाद प्रखंड प्रभारी श्री राधेश्याम गोस्वामी,कलियासोल प्रखंड प्रभारी श्री रतिलाल महतो,बाघमारा प्रखंड प्रभारी श्री अवधेश यादव, चिरकुण्डा नगर प्रभारी श्री बीरेन्द्र निषाद एवं श्री संतोष कुशवाहा ने मुख्य रूप से सभा को संबोधित किया।
सम्मेलन की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्री पप्पू सिंह एवं संचालन महासचिव श्री दिलीप सिंह ने किया।
धनबाद महानगर प्रभारी श्री हलधर महतो ने इस अवसर पर कहा कि आजसू पार्टी ही झरिया की जनता की लड़ाई लड़ सकती है और सही हक दिला सकती है।
केंद्रीय सदस्य श्री वीरेंद्र निषाद ने कहा कि आजसू पार्टी झरिया के हर एक वार्ड में संगठन का विस्तार तथा कार्यकर्म करेगी। आजसू पार्टी का मुख्य लक्ष्य झरिया में अगला विधान सभा चुनाव जीतना है।
महानगर अध्यक्ष श्री पप्पू सिंह ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि झरिया के जनप्रिनिधियों ने अभी तक इस कोयला नगरी को सिर्फ ठगा है। झरिया आज भी बिजली, पानी, प्रदूषण एवं विस्थापन की लड़ाई लड़ रहा है। झरिया का व्यापार उजड़ रहा है। आजसू पार्टी ही झरिया की जनता को उनका हक एवं अधिकार दिला सकती है और समस्याओं से निजात दिला सकती है।

आज के सम्मेलन में श्री शिवराज चौहान,श्री वीरेंद्र सिंह, श्री जितेन्द्र रवानी,श्री राहुल निषाद,श्री मोहम्मद कैफ, श्री जावेद अहमद,श्री सुनील यादव,श्री अतुल सिंह,श्री राज शेखर, श्री विकास कुमार, श्री अंकित कुमार, श्री संजय सिंह,श्री अशोक सिन्हा एवं श्री चंदन वर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed