आजसू पार्टी के द्वारा विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर निगम कार्यालय का घेराव 26-12-2023 को, प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

0

मनीष रंजन की रिपोर्ट

आज दिनांक 24-12-2023 को गांधी सेवा सदन में आजसू पार्टी, धनबाद महानगर ने 26 दिसंबर मंगलवार को नगर निगम के घेराव की तैयारी को लेकर प्रेस वार्ता  की। आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य श्री हीरालाल महतो सहित अन्य सदस्यों ने बताया की धनबाद नगर निगम के 13 वर्ष पूरे होने के बावजूद धनबाद नगर निगम विकास से अछूता है। जिस गति से शहर के विकास में नगर निगम को कार्य करना था वह अब तक नजर नहीं आया है। सबसे आश्चर्यकी बात है कि जिस वार्ड से पूर्व मेयर एवं पूर्व डिप्टी मेयर रहते हैं वहां भी विकासअधुरा है।

धनबाद के सभी वार्डों में भी पानी, सड़क, नाली और गंदगी जैसी लगातार समस्याएं हैं। लोग नगर निगम के उदासीन रवैए को झेल रहे हैं। माफिया द्वारा तालाब और जोरिया का अतिक्रमण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त पूरे धनबाद नगर में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है।

धनबाद नगर निगम क्षेत्र में नौ सो करोड़ की जलापूर्ति योजना चल रही है जहां पाइपलाइन बिछाई गई है उस मुहल्ले में वॉटर कनेक्शन के बाद भी पानी नहीं पहुंच रहा है। शहर के भेलाटांड, हीरापुर, चिरागोड़ा, गुजराती मोहल्ला बैंक मोड़ समेत कई इलाके में पानी नहीं पहुंच रहा है। यहां निगम नियमित रूप से वॉटर टैक्स के लिए नोटिस भेज रहा है।

धनबाद नगर निगम क्षेत्र के आमाघाटा के जोड़िया का भू माफिया के द्वारा अतिक्रमण कर जोड़िया का अस्तित्व खत्म किया जा रहा है। सुगियाडिह राजा तालाब, न्यू बैंक कॉलोनी तालब, कोयला नगर पथ में तालाब अतिक्रमण कर भू माफिया द्वारा अपार्टमेंट का निर्माण किया जा रहा है एवं नए-नए अपार्टमेंट में डीप बोरिंग करने से धनबाद का जलस्तर काफी कम हो रहा है। धनबाद नगर निगम के सभी तालाब एवं जोरिया के अस्तित्व को बचाने के लिए इनका सौन्दर्यीकरण किया जाए।

धनबाद नगर निगम के कुछ क्षेत्रों के लगभग दस सालों से सड़क जर्जर है। लोयाबाद एकडा मोड़ से मल्हा बस्ती तक पीसीसी सड़क अभी तक जर्जर है। न्यू बैंक कॉलोनी सरायढेला से आठ लेन सड़क तक की सड़क काफी जर्जर है। धनबाद के कई सड़क ऐसे हैं जो वर्षों से जर्जर हैं नगर निगम द्वारा कभी ध्यान नहीं दिया गया है।

लोयाबाद 5 नंबर ओ बी  क्षेत्र को पार्क के रूप में व्यवस्थित करना, नब्बे क्वार्टर और एकड़ा बस्ती के पास बने पार्क का बाउंड्री वॉल का सौन्दर्यीकरण करने की अपील की है। आमाघाटा क्षेत्र में सरकारी जमीन पर स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो के नाम से पार्क बनाया जाए तथा धनबाद क्षेत्र के सभी पार्कों का बाउंड्री वॉल बनाया जाए।

पिछले तीन महीने से धनबाद में स्ट्रीट लाइट की मरम्मतीकरण का काम बंद है। सरकार द्वारा तय एजेंसी इइएसएल द्वारा मेंटेनेंस का काम बंद कर दिया गया है। मेमको मोड और रणधीर वर्मा चौक तथा अन्य चौराहे में हाई मास्ट लाइट बंद पड़ा हुआ है। साथ ही नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 22 के सुगियाडिह में आज तक स्ट्रीट लाइट नहीं लगा है तथा लगभग सभी वार्डों की लाइट खराब पड़ी है जिसका संज्ञान आज तक धनबाद नगर निगम द्वारा नहीं लिया गया।

एसीबी जांच के नाम पर धनबाद शहर के 26 सड़कों की मरम्मतीकरण का काम बंद कर दिया गया है। सरकार इसे जल्द से जल्द पूरा करें

पिछले छह महीने से शहर में फॉगिग नहीं कराई जा रही है। मच्छरों से लोग परेशान हैं। फागिंग की गाड़ियां सड़ रही है जिस ओर धनबाद नगर निगम का कोई ध्यान नहीं है। शहर में फॉगिग हो।

तीन करोड़ की लागत से रोड स्वीपिंग मशीन खरीदी गई है। यह कभी सड़क पर नहीं दिखती है। हर साल नई गाड़ियों की खरीद होती है।

केंदुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को समुचित व्यवस्था नियमित रूप से चालू करवाने की मांग की है।

वार्ड नंबर 21 में रानी बांध,धैया तालाब के अविलंब सौंदर्यिकारण की मांग की है।

1वार्ड नंबर 32 कतरास रोड मटकुरिया के जोड़िया किनारे एक पुल निर्माण एवं गढ़ वाल निर्माण करवाया जाये।

उनलोगों ने कहा कि झारखंड सरकार एवं धनबाद नगर निगम के उदासीन रवैया को देखते हुए आजसू  पार्टी धनबाद नगर निगम के विभिन्न समस्याओं 26-12-2023 को लेकर कार्यालय का घेराव किया जायेगा।

प्रेस वार्ता में केंद्रीय सदस्य हीरालाल महतो, केंद्रीय सदस्य रतिलाल महतो, केंद्रीय सदस्य कुल्लू चौधरी, महानगर अध्यक्ष पप्पू सिंह, धीरेंद्र महतो, जिला उपाध्यक्ष कल्याण राय, विकास कुमार, दिनेश दास मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *