आयुष फाउंडेशन धनबाद एवं रोटी बैंक यूथ क्लब के डांडिया कार्यक्रम में चार सौ महिला,पुरुष एवं बच्चों ने मस्ती की

0

मनीष रंजन की रिपोर्ट

धनबाद: आयुष फाउंडेशन धनबाद और रोटी बैंक यूथ क्लब के तत्वावधान में तेलीपाड़ा स्थित गीताश्री मंडप में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह और शारदा सिंह थी। भाजपा नेत्री रमा सिन्हा और विभा सिंह भी उपस्थिति थी। जबकी राजू सिंह अनुरागी, सिमरन कौर और अभिषेक ठाकुर ने अपने मधुर संगीत से पूरे माहौल को उत्साहपूर्ण बनाया।

कार्यक्रम की शुरुआत माता अम्बे की आरती से की गई, जिसके बाद सभी अतिथियों का चुनरी और फल की टोकरी देकर सम्मान किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में लगभग चार सौ महिलाएं, पुरुष और बच्चों ने मिलकर डांडिया खेला।

सभी उपस्थित लोगों के लिए शुद्ध शाकाहारी रात्रि भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा की दृष्टि से भी कार्यक्रम स्थल पर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। आयुष फाउंडेशन धनबाद और रोटी बैंक यूथ क्लब के सभी सदस्य इस आयोजन में सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *