आयुष फाउंडेशन धनबाद ने विलुप्त होती जाति के लोगों के बीच वस्त्र तथा खाद्य सामग्री वितरित किया

0

मनीष रंजन की रिपोर्ट

धनबाद :धनबाद के तोपचांची क्षेत्र के चिलकारी गांव में आयुष फाउंडेशन धनबाद ने आज एक विशेष पहल के तहत वस्त्रदान एवं खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम संस्था की सचिव अर्पिता अग्रवाल जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया गया। विशेष दिन मैं लगभग दो सौ जरूरतमंद लोगों के बीच पुराने और नए वस्त्रों के साथ-साथ खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।

इस आयोजन में कंबल, साड़ी, शर्ट, पैंट, सलवार सूट, स्वेटर, कोट, फ्रॉक, और जींस पैंट जैसी आवश्यक वस्त्र सामग्री के साथ-साथ खाद्य पदार्थ भी वितरित किए गए। चिलकारी गांव के जाति विलुप्ती के कगार में हैं। इसे देखते हुए सरकार इस गांव को चिन्हित कर चुकी है। इस बात की जानकारी मिलने पर अर्पिता अग्रवाल ने निर्णय लेते हुए इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की, जिसमें संस्था के सभी सदस्यों ने एक महीने से अधिक समय तक मेहनत की।

कार्यक्रम की सफलता में संस्था के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष गणेश शर्मा, उपाध्यक्ष सुजाता रंजन, कोषाध्यक्ष धीरज गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष गोविंद मिश्रा, संयुक्त सचिव कमल गोराई, तनिषा कुमारी सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। गणेश शर्मा ने बताया कि आयुष फाउंडेशन धनबाद इसी प्रकार हर जरूरतमंद की मदद करता रहेगा।

अर्पिता अग्रवाल जी के जन्मदिन पर इस विशेष पहल के लिए संस्था के सभी सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं और उनके द्वारा किए गए इस सामाजिक कार्य की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *