आर एस एस द्वारा अखंड भारत दिवस कार्यक्रम आयोजित

0

गोडडा कार्यालय

आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गोडडा ईकाई द्वारा आज स्थानीय  हटिया चौक पर अखंड भारत दिवस मनाया गया । कार्यक्रम में में संघ के सभी अनुषांगिक संगठन के  कार्यकर्ता उपस्थित थे जहाॅ और अखंड भारत दिवस विषय पर जिला संघ चालक मोती प्रसाद सिन्हा एवं जिला सह कार्यवाह मुरलीधर पांडे द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव मेहता , कृष्णा कन्हैया ,  भारतीय मजदूर संघ के अमरनाथ जी तथा गोड्डा नगर के नगर कार्यवाह मुकेश जी ,नगर शारीरिक प्रमुख दिवाकर जी, धर्म जागरण के उमेश शर्मा एवं संस्कार भारती के निखिल झा सहित सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित हुए।इस मौके पर उपस्थित संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भारत को अखंड भारत बनाने का संकल्प दुहराते हुये कहा कि हमारा भारत फिर से विश्व गुरू बनेगा। मालूम हो कि संघ द्वारा यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष 14 अगस्त  को आयोजित किया जाता है। इस मौके पर जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख सुनील जी एजिला संपर्क प्रमुख सुभाष यादव जी ,रवि जी , बबलू सिंह , हरीश जी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed