कांग्रेस की 137वॉ स्थपना दिवस के मौके पर महापुरुषों की दी गयी श्रधांजलि निकला तिरंगा यात्रा……

0

धनबाद में कांग्रेस का 137वां स्थापना दिवस मनाया गया. इस दौरान तिरंगा यात्रा निकाली गई. इस तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल था.भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से निरीक्षण भवन परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिससे पूर्व जलेश्वर महतो मन्नान मलिक


झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह कोंग्रेस के नेता करकरक्ताओ ने हिस्सा लिया सबसे पहले राष्ट्रीय कांग्रेस के दिवंगत नेताओं को उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। देश के लिए दिए गए उनके बलिदानों को याद किया गया। उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि 136 वर्ष पूरे कर 137 वें वर्ष में कांग्रेस प्रवेश कर गई है। कांग्रेस पार्टी का 136 वर्षों का स्वर्णिम इतिहास रहा है। देश की आज़ादी से लेकर देश के निर्माण में कांग्रेस पार्टी अहम योगदान रहा है। जितने भी कांग्रेस के महापुरूष हुए,उन्होंने हमें जो संदेश दिया उसका अनुसरण कर के ही हम एक मजबूत और गौरवशाली भारत की कल्पना कर सकते हैं।पार्टी के विस्तार कैसे हो इसपर हम सभी कार्यकर्ता आपस मे बैठ कर विचार विमर्श कर रहें हैं।वही जिले के कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र वर्मा ने कहा है कि आज हम सभी ने शपथ लिया है हम जन जन तक जाएंगे और भाजपा सरकार ने जो वादा खिलाफी की उसके बारे में लोगो तक पहुँचाने का कार्य करेंगे,भाजपा सरकार युवाओ ,महिलाओं और किसानों के नाम पर वोट जरूर ली पर सरकार में आते ही अपना वादा खिलाफत का कार्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed