कांग्रेस ने चलाया सदस्यता अभियान

0

बासुकिनाथ संवाददाता

झारखंड में सत्ता का स्वाद चख रही कांग्रेस पार्टी जरमुंडी विधानसभा सीट पर अपनी राजनीतिक जमीन को उर्वर बनाने के लिए राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी है। इस सिलसिले में जरमुंडी प्रखंड के नोनीहाट एवं साधु डीह में एक कार्यक्रम आयोजित कर सदस्यता अभियान चलाया गया। समाज के सभी वर्गों के युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने के लिए चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के युवकों की भारी तादाद में उपस्थिति देखी गई। वही बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम में जनता की भागीदारी से कांग्रेसी नेता उत्साह से लबरेज नजर आए। इस अवसर पर कांग्रेस का हाथ थामने आए तमाम पढ़े.लिखे बेरोजगार युवाओं ने सोनिया एवं राहुल को अपना आदर्श मानते हुए पार्टी की नीतियों को भारत एवं झारखंड के भविष्य के लिए सर्वोत्तम बतलाया। पार्टी में नए.नए शामिल हुए कुछ युवकों के समूह ने भाजपा की देश को बांटने वाली सांप्रदायिक नीति पर आक्रोश जाहिर करते हुए राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के लिए खतरा बताया। मौके पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष श्यामसुंदर मोदी कुंदन पत्रलेख बासुकीनाथ नगर अध्यक्ष रोहित रंजन सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed