कृत्रिम अंग की उपलब्धता सरकारी स्तर पर करने के लिए निदेशक, समाज कल्याण विभाग को पत्र

0
मनीष रंजन की रिपोर्ट

धनबाद में कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण के लिए कई सामाजिक संस्थायें हैं जो कृत्रिम पैर और हाथ लोगों को उपलब्ध कराती है। धनबाद के सामाजिक कार्यकर्त्ता और लोकहक मानव सेवा काउंसिल के केंद्रीय उपाध्यक्ष कुमार मधुरेंद्र सिंह ने झारखंड राज्य के समाज कल्याण विभाग के निदेशक को पत्र लिखकर ईमेल किया है जिसमें उन्होंने लोगों के लिए सरकारी स्तर पर कृत्रिम पांव एवं हाथ लगाने के लिए कैंप लगाकर उन्हें मदद करने की अपील की है। उन्होंने प्रचार प्रसार कर लोगों को जानकारी देने की भी अपील की है। आम आदमी एवं गरीब जरूरत मंद लोगों को सरकारी स्तर पर जानकारी मिलनी चाहिए। उन्होंने रेडक्रास के द्वारा हियरिंग एड मशीन और व्हील चेयर उपलब्ध कराये जाने के तर्ज पर कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण की सुविधा भी उपलब्ध कराने की अपील की अपील की है।

उन्होंने पत्र की प्रति मुख्यमंत्री, झारखंड, स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड सरकार, अपर मुख्य सचिव सह प्रधान सचिव स्वास्थ्य विभाग ,झारखंड सरकार, उपायुक्त, धनबाद,उप विकास आयुक्त, धनबाद, उपाध्यक्ष /सचिव, रेडक्रास सोसायटी धनबाद, समाज कल्याण पदाधिकारी, धनबाद, सिविल सर्जन,धनबाद एवं सचिव, राज्यपाल ,झारखंड को इस संबंध में अपने स्तर से पहल करने के लिए दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed