कोविड-19 के कारण मरने वाले मरीजों की संख्‍या में लगातार गिरावट जारी, प्रतिदिन 100 से कम रोगियों की मौत हो रही है

0


मामला मृत्‍यु दर 1.5 प्रतिशत से कम हुई, जो दुनिया में सबसे कम है

भारत की रिकवरी दर 97.31 प्रतिशत है; यह दुनिया की सबसे अधिक रिकवरी दर है 

82 लाख से अधिक लाभार्थियों को कोविड-19 के टीके लग गए हैंPosted

भारत में एक अक्‍तूबर, 2020 से कोविड-19 के नए मरीजों की प्रतिदिन होने वाली मौतों की संख्‍या में लगातार गिरावट का रुझान जारी है। पिछले 24 घंटों में 92 मरीजों की मौत हुई है। 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001Y5JU.jpg

     एक अक्‍तूबर, 2020 से देश में मामला मृत्‍यु दर में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। आज मामला मृत्‍यु दर 1.5 प्रतिशत (1.43 प्रतिशत) से कम है। भारत की मामला मृत्‍यु दर दुनिया में सबसे कम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002B34D.jpg

     अभी तक 1.06 करोड़ (1,06,11,731) मरीज ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 11,016 मरीज ठीक हुए हैं और उन्‍हें अस्‍पतालों से छुट्टी दी गई है। भारत की रिकवरी दर 97.31 प्रतिशत है जो दुनिया की सबसे अधिक रिकवरी दर है। ठीक हुए मरीजों और सक्रिय मामलों के बीच अंतर बढ़कर आज 1,04,74,164 हो गया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003MY5N.jpg

     14 फरवरी, 2021 को प्रात: आठ बजे तक देश के कुल 82 लाख से अधिक स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों (एचसीडब्‍ल्‍यू) और फ्रंट लाइन कर्मियों (एफएलडब्‍ल्‍यू) को कोविड-19 के टीके लगाए जा चुके हैं। एक अस्‍थाई रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह आठ बजे तक 1,72,852 सत्रों के मार्फत 82,63,858 लाभार्थियों को टीके लगाए गए हैं। इनमें 59,84,018 एचसीडब्‍ल्‍यू (पहली खुराक), 23,628 एचसीडब्‍ल्‍यू (दूसरी खुराक) और 22,56,212 एफएलडब्‍ल्‍यू (पहली खुराक) शामिल हैं। कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी खुराक उन लाभार्थियों के लिए कल शुरू की गई है जिनके पहली खुराक लेने के बाद 28 दिन बीत चुके हैं। 

क्रम संख्‍या राज्‍य/केन्‍द्र शासित प्रदेशटीका लग चुके ला‍भार्थियों की संख्‍या
पहली खुराकदूसरी खुराककुल खुराक
1अंडमान और निकोबार द्वीप समूह3,64603,646
2आंध्र प्रदेश3,56,5215,8203,62,341
3अरुणाचल प्रदेश15,63346116,094
4असम1,27,5662,2151,29,781
5बिहार4,91,23304,91,233
6चंडीगढ़8,6601438,803
7छत्‍तीसगढ़2,61,2748332,62,107
8दादर और नगर हवेली2,922412,963
9दमन एवं दीव1,121301,151
10दिल्‍ली1,89,3511,8561,91,207
11गोआ13,16651713,683
12गुजरात6,80,32606,80,326
13हरियाणा1,95,7455881,96,333
14हिमाचल प्रदेश81,48247581,957
15जम्‍मू और कश्‍मीर1,28,8228071,29,629
16झारखंड1,99,0081,8732,00,881
17कर्नाटक4,96,15904,96,159
18केरल3,56,32203,56,322
19लद्दाख2,904772,981
20लक्षद्वीप1,77601,776
21मध्‍य प्रदेश5,57,10505,57,105
22महाराष्‍ट्र6,82,4201896,82,609
23मणिपुर22,3625522,417
24मेघालय13,9989114,089
25मिजोरम11,4947411,568
26नगालैंड9,68409,684
27ओडिशा4,11,93904,11,939
28पुद्दुचेरी5,953716,024
29पंजाब1,03,799591,03,858
30राजस्‍थान6,09,56806,09,568
31सिक्किम8,33508,335
32तमिलनाडु2,46,4201,1542,47,574
33तेलंगाना2,78,9153,2732,82,188
34त्रिपुरा69,19636669,562
35उत्‍तर प्रदेश8,58,60208,58,602
36उत्‍तराखंड1,08,97401,08,974
37पश्चिम बंगाल5,12,7722,3455,15,117
38विविध1,15,0572151,15,272
 कुल82,40,23023,62882,63,858

     टीकाकरण अभियान के 29वें दिन यानी 13 फरवरी, 2021 को कुल2,96,211 लाभार्थियों को टीके लगाए गए हैं। इनमें से 8,071 सत्रों में 2,72,583 लाभार्थियों को पहली खुराक तथा 23,628 एचसीडब्‍ल्‍यू को टीके की दूसरी खुराक दी गई। देश में प्रतिदिन कोविड के टीकाकरण में लगातार बढोतरी हो रही है।

WhatsApp Image 2021-02-14 at 10.46.59 AM.jpeg

कुल टीका लगाए गए लाभार्थियों में 68.55 प्रतिशत लोग 10 राज्‍यों से संबंधित हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0052BFH.jpg

81.58 प्रतिशत ठीक हुए नए मरीज छह राज्‍यों से संबंधित हैं। केरल में एक दिन में सबसे अधिक संख्‍या में 5835 नए मरीज ठीक हुए हैं। महाराष्‍ट्र और तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों के दौरान क्रमश 1773 और 482 नए मरीज ठीक हुए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006OFSQ.jpg

     भारत में मौजूदा सं‍क्रमित मामलों की संख्‍या भारत के कुल पॉजिटिव मामलों की केवल 1.26 प्रतिशत ही है। देश के कुल सक्रिय मामलों की संख्‍याआज घटकर 1.37 लाख (1,37,567) हो गई है। 86.25 प्रतिशत नए मामले छह राज्‍यों से संबंधित हैं। कल केरल में 5471 नए मामलों का पता चला है। महाराष्‍ट्र और तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों के दौरान क्रमश: 3611 और 477 नए मामले दर्ज हुए हैं। 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007KFC5.jpg

     नए मरीजों की मौत के 78.3 प्रतिशत मामले छह राज्‍यों से संबंधित हैं। महाराष्‍ट्र में कल सबसे अधिक 38 कोरोना मरीजों की मौत हुई। कल केरल में 16 तमिलनाडु और छत्‍तीसगढ़ में 5-5 नए मरीजों की जान गई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008AWZP.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed