गोल्फ ग्रांउड में भूमि पूजन से वैवाहिक अनुष्ठान की शुरुआत

0

गोल्फ ग्रांउड में भूमि पूजन से वैवाहिक अनुष्ठान की शुरुआत धनबाद। सर्वधर्म सामूहिक विवाह समिति आगामी 6 मार्च को गोल्फ ग्राउंड में सर्वधर्म सामूहिक विवाह का आयोजन करने जा रही है। गुरुवार को गोल्फ ग्रांउड में भूमि पूजन से वैवाहिक अनुष्ठान की शुरुआत हुई। भूमि पूजन के साथ सभी जोड़े को शादी का जोड़ा वितरण किया जाएगा। समिति के द्वारा तिलक रहित सामूहिक विवाह का लगातार यह आठवां वर्ष है। 6 मार्च को 30 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में सभी धर्मों के बालिग लड़के एवं लड़कियों की तिलक दहेज रहित विवाह कराई जा रही है। 5 मार्च को समिति की ओर से सुबह 10 बजे से गोल्फ ग्राउंड में ही ब्लड डोनेशन कैंप लगेगा। 6 बजे से शादी करने वाले जोड़ियों के लिए मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम होगा। पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश देने के लिए टोटो रिक्शा से 6 मार्च को बारात निकाली जाएगी। जिसमें रामगढ़ के सुनामी बैंड के साथ साथ डीजे,पंजाबी भांगड़ा आदि बारातियों के लिए व्यवस्था की गई है। इस वर्ष भी सभी तरह के उपहार भेंट स्वरूप सभी 30 जोड़ो को शादी के उपलक्ष्य में दी जाएगी। ऐसे अनुठे और अद्भुत सामुहिक विवाह को देखने के लिए धनबाद के वासियों के साथ झारखंड प्रदेश के कई जिलों के लोग उपस्थित होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed