ग्राम प्रधान मांझी संगठन की बैठक

0

बासुकीनाथ से प्रियव्रत झा की रिपोर्ट

ग्राम प्रधान मांझी संगठन को सशक्त बनाने एवं ग्रामीण विकास कार्यों में समुचित भागीदारी प्रदान करने को लेकर बासुकीनाथ के पुराना अंचल कार्यालय के समीप प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष महादेव यादव ने प्रदेश सरकार से प्रधानों को प्रदान किए जाने वाले सम्मानित राशि में बढ़ोतरी करने की मांग की। उन्होंने विकास कार्य में प्रधानों की भूमिका को प्रभावी बनाने के लिए सरकार से विचार करने को कहा। बैठक में ग्रामसभा की मजबूती के साथ गांवों में किसानों को जैविक खेती को बढ़ावा देने को कहा गया। वही 22 दिसंबर को संगठन की स्थापना दिवस को यादगार बनाने के लिए उपस्थित तमाम प्रधानों से भाग लेने की अपील की गई। मौके पर मुंशी मुर्मू सूर्यमणि हसदा लॉगइन हेंब्रम राजेंद्र प्रसाद राय संजय प्रसाद यादव सुनील किसकु मंगल सोरेन देवीलाल सोरेन मिस्त्री हेंब्रम सहदेव टू डू देवान मुर्मू आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed