चार लाख से कम आय वाले लोगों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र, प्रति प्रधानमंत्री को

0

मनीष रंजन की रिपोर्ट देश ने पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव करते हुए आम गरीब जनता को आयुष्मान कार्ड बनाकर देना शुरू किया है जिसका लाभ गरीब लोगों को मिल रहा है। ऐसे में सभी लोगों को स्वास्थ्य सेवायें मिलनी शुरू हुई है। अब जरूरत है ग्रीन कार्ड और आयकर फार्म भरने वाले वैसे व्यक्ति जिन्हे इन्कम टैक्स से रियायत मिलती है यानि सालाना चार लाख कमाने वाले व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाने की। चूंकि यह तबका भी महंगे इलाज की वजह से स्वास्थ्य सेवाओं के बढते मांग को पूरा नहीं कर सकता। आज इसी विषय को लेकर पनबाद के सामाजिक कार्यकर्त्ता एवं लोकहक मानव सेवा काउंसिल के उपाध्यक्ष कुमार मधुरेंद्र सिंह ने झारखंड के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर ईमेल कर उपरोक्त गंभीर विषय की जानकारी दी है तथा जिसकी प्रति प्रधानमंत्री,भारत सरकार, स्वास्थ्य मंत्री,भारत सरकार,स्वास्थ्य मंत्री झारखंड सरकार, प्रधान सचिव ,स्वास्थ्य विभाग, झारखंड सरकार सह अपर मुख्य सचिव, झारखंड सरकार, सभी सांसद ,झारखंड राज्य,सभी विधायक झारखंड राज्य,उपायुक्त,धनबाद ,सिविल सर्जन,धनबाद को प्रयास करने के लिए दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed