जलजमाव के स्थायी समाधान को लेकर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने ढाई घंटे तक जल सत्याग्रह किया

0

चंदन पाल की रिपोर्ट

धनबाद: धनबाद के रानी बांध धैया के निकट मंडल बस्ती और हलधर बस्ती के ग्रामीणों की जलजमाव से जुड़ी समस्याओं को लेकर धनबाद विधायक राज सिन्हा लगभग ढाई घंटे तक जल सत्याग्रह पर बैठे रहे। सुबह 8.30 बजे से बैठे विधायक ने धनबाद नगर निगम, जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। लगभग 11:00 बजे नगर आयुक्त रविराज शर्मा और सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार पहुंचे। उसके बाद जल निकासी की कवायद शुरू हुई और पुराने नाले को जेसीबी से खोदकर कर जल निकासी की प्रक्रिया शुरू कराई गई। वार्ता में निर्णय लिया गया कि स्थाई समाधान के लिए नगर निगम जल्द ही स्थाई नाले का निर्माण कराएगी। वहीं विधायक ने फिर चेतावनी दी है कि अगर जल्द स्थाई समाधान नही निकला तो अबकी बार फोरलेन सड़क को जाम कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *