जिला खाद्यान्न व्यवसायी संघ ने सदस्यता अभियान की शुरूआत की, पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

0

चंदन पाल की रिपोर्ट

धनबाद : धनबाद जिला खाद्यान्न व्यवसाई संघ के द्वारा आज गांधी सेवा सदन में सदस्यता अभियान कैंप लगाया गया। जिसमें जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स अन्य चैंबर ऑफ कॉमर्स के अधिकारी लोग सदस्यता अभियान कैंप में भाग लिए।

धनबाद जिला खाद्यान्न व्यवसायी संघ के अध्यक्ष ने मीडिया को बताया की धनबाद जिला व्यावसायी संघ का संघर्ष करने का इतिहास रहा है। पूरे प्रदेश में खाद्यान्न व्यवसाय की समस्याएं तथा समाधान अलग तरह की रही है। पूर्व में खाद्यान्न व्यवसाय के मोतीलाल अग्रवाल जिला चैंबर के अध्यक्ष का दायित्व संभाल चुके हैं। वर्तमान में ₹10 प्रति महीना मात्र की सदस्यता शुल्क के साथ कोई भी खाद्यान्न व्यापारी इसके सदस्य बन सकते हैं। आगामी तीन महीने के अंदर पांच हजार सदस्य बनाने के लक्ष्य को लेकर आज सदस्यता बनाने की शुरुआत की गई है।

जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष चेतन गोयनका ने मीडिया को बताया कि धनबाद जिला खाद्यान्न व्यवसायी संघ के द्वारा गांधी सेवा सदन में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें खाद्यान्न व्यवसायी ₹10/- प्रतिमाह के शुल्क से सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। यह संगठन पिछले कई सालों से व्यवसाय के प्रति संघर्ष कर रहे हैं इसलिए आज से इनका 5 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। जिसमें धनबाद जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के सभी व्यवसायी समर्थन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *