जिला पंचायती राज पदाधिकारी,धनबाद के सेवानिवृत्त होने पर उपायुक्त सहित सभी अधिकारियों ने सम्मानित किया

0
मनीष रंजन की रिपोर्ट
जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री अजीत कुमार सिंह सेवानिवृत्त हुए हैं। उपायुक्त श्री संदीप सिंह, उप विकास आयुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने समाहरणालय में आयोजित समारोह में शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर की। जिला प्रशासन और सभी पदाधिकारियों की ओर से उनके मंगलमय भविष्य व स्वस्थ जीवन की कामना कर विदाई दी गई। सभी पदाधिकारियों ने सफल और स्वच्छ कार्यकाल के लिए बधाई दी।
श्री अजित कुमार सिंह ने पहली बार 1991 में बलियापुर के प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के रुप में सेवा शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम, चाईबासा, साहेबगंज और पलामु जिले में योगदान दिया। 24 अक्तूबर 2019 को धनबाद के जिला पंचायती राज पदाधिकारी का पदभार ग्रहण किया। 30 जून 2022 को वे सेवानिवृत्त हुए थे।
अपने कार्यकाल के दौरान श्री अजित कुमार सिंह ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी के तौर पर 2010 में पूर्वी सिंहभूम, 2015 में साहेबगंज तथा 2022 में धनबाद जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
उपायुक्त ने कहा कि श्री अजित कुमार सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराकर अपनी जिम्मेवारियों को बखूबी निभाया।
श्री अजित कुमार सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने हर समय अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित किया । सेवा भाव और लगन से दायित्व निभाने से प्रसन्नता मिली। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सभी का साथ मिलने के लिए जिले के एक-एक कर्मी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विदाई समारोह में उपायुक्त श्री संदीप सिंह, उप विकास आयुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह, जिला कार्मिक अधिकारी श्री महेश भगत, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री मृत्युंजय कुमार पांडे, डीएसडब्ल्यूओ श्रीमती स्नेह कश्यप, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती ईशा खंडेलवाल, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री सुशांत मुखर्जी, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री अमर प्रसाद, डॉ प्रदीप कुमार, श्री अंशु कुमार पांडे, श्री रविंद्र नाथ ठाकुर, डीआईओ श्रीमती सुनीता तुलस्यान, कार्यालय अधीक्षक (पंचायत) श्री शांतानु सरकार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed