जिला-प्रशासन के सहयोग में उतरीं फुलो झानो सखी मंडल की महिलाएं

0

News:
गोड्डा में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के मद्देनजर उपायुक्त भोर सिंह यादव के दिशानिर्देश पर फुलो झानो सक्षम आजीविका सखी मंडल की महिलाओं ने भी कमर कस ली है। अब तक मास्क निर्माण से जुड़ी रहीं महिलाएं अब शहर के चिन्हित चेकनाकाओं पर मास्क उपलब्ध कराएंगी। अलग-अलग चेकपोस्ट पर तैनात मजिस्ट्रेट की निगरनी में ये महिलाएं स्टॉल लगाकर रियायती दरों पर मास्क उपलब्ध करायेंगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के शहर में नहीं घुमे। फुलो झानो सखी मंडल की महिलाओं द्वारा कपड़े से तैयार किए गए मास्क जिला प्रशासन के निर्देश पर रियायती दरों पर बेचे जाएंगी। फुलो झानो सखी मंडल की सचिव शांता देवी ने बताया कि एक मास्क की कीमत 15 रुपये है, दो मास्क की कीमत 25 रुपये जबकि चार मास्क की कीमत 40 रुपये निर्धारित की गई है। गौरतलब है कि जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से अपना पांव पसार रहा है ऐसे में जिला प्रसारण ने फुलो झानो सखी मंडल की महिलाओं को मास्क तैयार कर आम लोगों को सुलभ कराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। जिला प्रशासन की इस पहल से एक तरफ जहां 20 महिलाओं को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा तो वहीं मास्क तैयार करने में जुटी 100 से भी ज्यादा महिलाओं को अप्रत्यक्ष रूप कमाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed