झारखंड के राज्यपाल ने बीबीएमकेयू के कुलपति प्रो सुखदेव भोई को भ्रष्टाचार के आरोप में पदमुक्त होने का आदेश दिया

0

चंदन पाल की रिपोर्ट

बिनोद बिहारी कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति के पद पर प्रो सुखदेव भोई का जबसे पदस्थापन हुआ था तबसे उन पर अनियमितता तथा कुलपति के पद पर पदस्थापित होने के लिए जो अहर्ता निर्धारित है उसकी अवहेलना कर पदस्थापित किये गए थे।
आज झारखण्ड राज्य के राज्यपाल सह कुलाधिपति श्री सी०पी० राधाकृष्णन ने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद के कुलपति प्रो० सुखदेव भोई को कुलपति के पद से पदमुक्त करने का आदेश दिया। विदित हो कि प्रो० सुखदेव भोई के विरुद्ध विभिन्न स्तरों से कई गंभीर शिकायतें कुलाधिपति कार्यालय को प्राप्त हुई, जिस पर राजभवन द्वारा जाँच का आदेश दिया गया था। उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा आरोपों की जाँच हेतु एक टीम गठित की गई। राज्यपाल के निर्देश के आलोक में टीम द्वारा गहन जाँच कर जाँच प्रतिवेदन समर्पित किया गया जिसमें बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद के कुलपति द्वारा प्रशासनिक एवं वित्तीय अनियमितता बरतने की कई गंभीर शिकायतों की पुष्टि की गई। समीक्षा के उपरांत कुलपति का आचरण व कृत्य विश्वविद्यालय के हित में नहीं पाया गया। इसलिए माननीय राज्यपाल ने प्रो० सुखदेव भोई को कुलपति पद की गरिमा के विरुद्ध कार्य करने हेतु पदमुक्त करने का आदेश दिया। राज्यपाल ने कहा कि राज्य के किसी भी विश्वविद्यालय द्वारा किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार क्षम्य नहीं होगा, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

प्रो सुखदेव भोई के क्रिया कलापों को लेकर धनबाद के समाजसेवी एवं लोकहक मानव सेवा काउंसिल तथा झारखंड अभिभावक महासंघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष कुमार मधुरेंद्र सिंह ने भी झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति को पत्र लिखकर ईमेल कर हस्तक्षेप करने तथा यहां से हटाने को लेकर की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *