डीसी, एसएसपी, डीडीसी सहित सभी प्रशासनिक पदाधिकारियों ने अर्पित की धरती आबा के चरणों में पुष्पांजलि

0

भगवान बिरसा मुंडा की 145 वीं जयंती तथा झारखंड राज्य के 20 वें स्थापना दिव के अवसर पर शहीद बिरसा मुंडा स्मारक स्मृति संचालन समिति के द्वारा बैंक मोड़ स्थित बिरसा मुंडा चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त श्री उमा शंकर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री असीम विक्रांत मिंज, उप विकास आयुक्त श्री दशरथ चंद्र दास, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) श्री चंदन कुमार, अनुमंडल दंडाधिकारी श्री सुरेंद्र कुमार, बीडीओ श्री उदय रजक, शहीद बिरसा मुंडा स्मारक स्मृति संचालन समिति के संयोजक महादेव हांसदा, जे.पी. वालिया समेत बड़ी संख्या में लोगों ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने समस्त जिले वासियों को झारखंड राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि भारतीय इतिहास में भगवान बिरसा मुंडा एक ऐसे नायक थे जिन्होंने अपने क्रांतिकारी चिंतन से उन्नीसवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग का सूत्रपात किया। भगवान बिरसा मुंडा ने काले कानूनों को चुनौती देकर बर्बर ब्रिटिश साम्राज्य को सांसत में डाल दिया। भगवान बिरसा मुंडा सही मायने में पराक्रम और सामाजिक जागरण के धरातल पर तत्कालीन युग के एकलव्य थे।

मौके पर इंस्पेक्टर साहब थाना प्रभारी बैंक मोड़ श्री रणधीर कुमार, ट्राफिक इंस्पेक्टर श्री राजेश्वर वर्मा, शहीद बिरसा मुंडा स्मारक स्मृति संचालन समिति के मंटु महतो, बिरबल मुर्मू, अंकित महतो, सपन मोदक, दिलीप कुमार रवानी, सतपाल सिंह ब्रोका व अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed