दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को अब कराना होगा रजिस्ट्रेशन -उपायुक्त

0

गोड्डा कार्यालय

जिले में झारखंड के अलावा अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को अब रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा स उपर्युक्त जानकारी नवनियुक्त उपायुक्त भोर सिंह यादव ने देते हुए बताया कि किसी कारणवश  दूसरे राज्यों से गोड्डा आने वाले लोगों को अब झारखंड सरकार की एक लिंक पर पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा तभी उन्हें जिले में प्रवेश करने का अधिकार होगा। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन के दौरान यात्रा का पूरा विवरण देना अनिवार्य होगा तथा यात्रा की तिथि, प्रयोजन और यात्रियों की संख्या के साथ मोबाइल नंबर और यात्रा की पूरी जानकारी दिए जाने के बाद मूवमेंट रजिस्ट्रेशन स्लिप जारी किया जाएगा स उन्होंने बताया कि झारखंड के बाहर जिले से आने पर 14 दिनों का होम क्वॉरेंटाइन में रहना अनिवार्य होगा स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed