द सेकेंड इनिंग्स ऑफ लाइफ संस्था ने लालमणि वृद्धाश्रम में जाकर वस्त्र बांटा तथा दुर्गा पुजा की बधाई दी

धनबाद की दी सेकेंड इनिंग ऑफ लाइफ संस्था के प्रतिनिधि आज दुर्गापूजा के अवसर पर लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम आज पहुचे।वृद्धा सेवा आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के बीच संस्था ने वस्त्र बाटे, साथ ही दुर्गापूजा की बधाई सभी को दी।आश्रम में रह रहे बुजुर्गों से बात कर पूजा की खुशियां मनाई।वही संस्था के लोगो ने कहा कि पिछले 5 महीने से लगातार वे लोग यहां आ रहे है।यहां आकर रह रहे बुजुर्गों से बात कर अच्छा लगता है।संस्था का उद्देश्य है कि यहां रह रहे बुजुर्ग जो कि अपनो से दूर है वे निराश नही रहे।इस कारण लगातार वे आते है।यहां आने का जो उद्देश्य है वह पूरा हो रहा है।पहले बुजुर्ग निकलते नही थे।अपने कमरे में ही रहते थे।लेकिन अब जब भी कोई लोग आश्रम आते है तो सभी बुजुर्ग मिलने पहुचते है।आज दुर्गापूजा की सप्तमी है।संस्था के लोग इस पूजा की शुरुवात इन्ही लोगो से मिलकर शुरू की है।जो बन पाया उस अनुसार सभी को वस्त्र देने का काम किये है।