धनबाद:बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल की ओर से एलआईसी की धनबाद शाखा 1 के सभागार में जिलास्तरीय सेमिनार आयोजित किया गया।

0

बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल
धनबाद:बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल की ओर से एलआईसी की धनबाद शाखा 1 के सभागार में जिलास्तरीय सेमिनार आयोजित किया गया।
“वर्तमान परिपेक्ष्य और चुनौतियां” विषय पर आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आजादी का 75 वीं वर्षगांठ जब हम माना रहे है, तब हमारे देश की नागरिकों पर अपना अस्तित्व बचाने की गंभीर चुनौतियां सामने है। देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है, सार्वजनिक प्रतिष्ठान बर्बाद किए जा रहे है, डॉलर के मुकाबले रुपया का भाव गिरता जा रहा है, महंगाई, बेरोजगारी चरम सीमा पर है। इसे दौर में हमारे देश को बचाने की गंभीर चुनौतियां है। देश में सबसे ज्यादा लाभ देने वाली संस्था भारतीय जीवन बीमा निगम, भारतीय रेल को निजी घरानों के लिए सुरक्षित किया जा रहा है। निजी कॉरपोरेट घरानों को लाभ दिलाने की साजिश रची जा रही है। हमारे देश की बैंक, बीमा, रेलवे आदि जब निजी घरानों में होगा तो तब सभी विकास नहीं बल्कि आम जनताओं का शोषण होगा। इसलिए सार्वजनिक प्रतिष्ठानों को बचाने का संघर्ष करना होगा, तभी देश को अर्थव्यवस्था में सुधार होगा अन्यथा गरीब और गरीब होगा अमीर और अमीर होगा।
सेमिनार के मुख्य वक्ता डा. सुनील कुमार सिन्हा, हजारीबाग मंडल के उपाध्यक्ष हेमंत कुमार मिश्रा, ज्ञान विज्ञान समिति के विकास कुमार ठाकुर, शिक्षक मुमताज आलम, सीपीएम के साथी गौतम प्रसाद, जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के साथी सत्येंद्र शर्मा,बीमा पेंशनर्स संघ के साथी सिधेश्वर मोदी, बीमा कर्मचारी संघ के साथी रविन्द्र दुबे, साथी अमरजीत राजवंशी तथा महिला साथी नयन शर्मा रहे। सेमिनार की अध्यक्षता साथी नीरज कुमार ने की तथा धन्यवाद ज्ञापन साथी अलगू प्रसाद ने की। सेमिनार को सफल बनाने में साथी सुबीर राम, बीरेंद्र बराट, अमरजीत राजबंशी, अमित कुमार, गोपाल कुमार, मन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed