धनबाद एसडीएम सह उपाध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद श्री राजेश कुमार का स्वागत रेडक्रॉस कार्यालय में

0

मनीष रंजन की रिपोर्ट

धनबाद: भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद कार्यालय में धनबाद के सदर अनुमंडल दंडाधिकारी सह पदेन उपाध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद श्री राजेश कुमार ने पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार पधारे। उनके साथ कार्यपालक दंडाधिकारी सह सचिव भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद श्री रविंद्र नाथ ठाकुर भी थे। उन सभी का स्वागत कार्यकारिणी के अध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष धनेश्वर महतो, संयुक्त सचिव आशीष अग्रवाल, कार्यकारिणी अध्यक्ष सलाहकार कुमार मधुरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष श्रीमती श्वेतांबरा पाठक, नोडल पदाधिकारी वाहन अनिल कुमार भगत एवं देवेन्द्र कुमार, आजीवन सदस्य अशोक चौधरी एवं उप संरक्षक सदस्य विजेन्द्र कुमार एवं अन्य ने किया।
एसडीएम श्री राजेश कुमार ने भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद के सुचारू क्रियान्वयन के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया साथ ही साथ उन्होंने कार्यकारिणी को भी कई दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed