धनबाद की परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के लिए कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने अभियंता प्रमुख को ज्ञापन सौंपा

0

मनीष रंजन की रिपोर्ट

देश की कोयला राजधानी धनबाद हमेशा राज्य सरकार की उपेक्षा का शिकार रहा है। आप अंदाज इसी बात से लगा सकते हैं कि धनबाद के मुख्य सड़क को जोड़कर रखने वाला बैंक मोड़ ओवरब्रिज के बनने के बाद पचास वर्ष में भी कोई अन्य ओवरब्रिज नहीं बन पाया है और न ही इस पुराने जर्जर ओवरब्रिज के मरम्मतीकरण के लिए सरकार कभी पहल नहीं की।

वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री धनबाद जिला प्रभारी के साथ जिला कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री प्रभात सुरोलिया ने व्यक्तिगत रूप से प्रयास किया है। आज इसी संदर्भ मेंधनबाद जिला कांग्रेस व्यापार उद्योग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सह धनबाद कांग्रेस के महासचिव श्री प्रभात सुरोलिया प्रोजेक्ट भवन रांची मे पथ निर्माण विभाग, झारखंड के अभियंता प्रमुख से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन देकर कहा की गया ओवरब्रिज चौड़ीकरण मे हो रहे विलंब एवं मटकुरिया विनोद बिहारी चौक फ्लाईओवर का बार बार टेंडर होना व बैंक मोड ओवरब्रिज रिपेयरिंग का भी टेंडर पर कुछ नही होने से धनबाद वासियों को जाम से मुक्ति नही मिल पा रही है। जबकि इन सभी परियोजनाओं के लिए सरकार ने अनुमति दे दी है। इन सभी परीयोजनाओं को जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाने की आवश्यकता है।

अभियंता प्रमुख ने कहा की हम आप लोगों की परेशानी समझते है पर बहुत सारे नियम कानून से बंधे हुए है जिसे कारण काम मे विलंब हो जाता है। जैसे पहले कोई टेंडर नहीं डाल रहे थे फिर टेंडर आता है तो संवेदक के पास प्रयाप्त कागजात नहीं रहते हैं जिसके कारण टेंडर को बार बार री टेंडर करना पड़ता है।

अभियंत प्रमुख ने बताया कि गया पुल चौड़ीकरण का टेंडर अंतिम चरण में है। इस बार ये कार्य आवंटन हो जाने की पूर्ण संभावना है।

मटकुरिया फ्लाईओवर मे कोई भी संवेदक तकनीकी रूप से क्वालीफाई नहीं किया है जिस की वजह से फिर से टेंडर करना पड़ रहा है। बैंक मोड़ ओवरब्रिज के मरम्मतीकरण मे सिंगल पार्टी ने टेंडर डाला था जिसकी वजह से इसका फिर से टेंडर हो रहा है। इसके अलावा धनबाद के लिए अन्य योजनाओं पर कार्य हो रहा है। देवघर से धनबाद की दूरी कम करने का प्रयास हो रहा है। वर्तमान सड़क दूरी के बीच मे एक बाईपास निकाला जायगा इसके लिए आज प्रस्तुती दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed