धनबाद में तीन दिवसीय गौ ग्राम कुंभ न्यू टाउन हॉल में शुरू

0

चंदन पाल की रिपोर्ट

धनबाद : एकल अभियान गौग्राम कुंभ का आयोजन न्यू टाउन हाल में आयोजित किया गया। यहाँ तीन दिन 23,24 और 25 तक कार्यक्रम संचालित होंगे। इस अभियान में देश के विभिन्न राज्यों से लोग भाग ले रहे हैं। यह जानकारी एकल अभियान प्रभाग के अध्यक्ष श्री रविंद्र ओझा ने दी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि गायों को कत्ल होने से कैसे बचाना है इसके बारे में गांवों में जा जाकर प्रतिभागी किसानों को जानकारी देंगे। गाय के गोबर से क्या फायदा है इसको भी बताया जा रहा है। धनबाद के चालिस गांवों में बूढ़ी गायों को किसानों के पास दिया गया है ताकि गोबर से बहुत से प्रोडक्ट तैयार किया जा सके। गांवों में एकल विद्यालय भी चल रहें हैं जिसमें संस्कार मुक्त शिक्षा भी दी जा रही है। इसमें डेढ़ हजार प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। कन्याकुमारी से लेकर जम्मू कश्मीर तक के लोग यहां आज इस कार्यक्रम में भाग लेने आये हैं। धनबाद को मुख्यालय बनाया गया है। यहां से 100 किलोमीटर की दूरी पर कई गांव का भ्रमण तीन दिनों में किया जाएगा। एकल अभियान गौ ग्राम कुंभ का आयोजन न्यू टाउन हॉल में गांव ग्रामीण का रूप दिया गया है ताकि लोग शहर में गांव का नजारा भ्रमण कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *