धनबाद रेल मंडल पहली तिमाही में माल ढुलाई में नंबर वन, डीआरएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

0

चंदन पाल की रिपोर्ट

धनबाद: धनबाद रेल मंडल द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में, अप्रैल से जून तक, रिकॉर्ड 48.71 मिलियन टन लदान किया गया। इसमें कोयले का औसत 131.38 रेक की प्रतिदिन लोडिंग की गई। यह पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 के पहली तिमाही के 46.03 मिलियन टन की तुलना में 5.82% अधिक है। माल ढुलाई से धनबाद मंडल को 6777.31 करोड़ रुपए की प्रारंभिक आय प्राप्त हुई है। जो पूरे देश में अव्वल है।

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने मिडिया से बात करते हुए बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष के सामान अवधि की तुलना में 4.86% अधिक है। इस रिकॉर्ड के साथ धनबाद लदान और आय में पूरे भारतीय रेल में पहले स्थान पर रहा। पूर्व मध्य रेल 2024-25 की प्रथम तिमाही में 51.61 मिलियन टन माल लदान कर क्षेत्रीय रेलों में चौथे स्थान पर रहा। इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में गेहूं की 37 रेक और मक्के की 317 रेक लोड की गई। जो पिछले वर्ष के इसी अवधि की तुलना में 109% अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed