नगर निगम कार्यालय के समक्ष भाजपा का धरना, विधायक राज सिन्हा ने बड़े आंदोलन करने की चेतावनी दी

चंदन पाल की रिपोर्ट
धनबाद:- भारतीय जनता पार्टी बरटांड मंडल की ओर से आज नगर निगम धनबाद कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया। धरनार्थियों ने बताया कि नगर निगम के द्वारा विकास कार्यों की उपेक्षा और आकर्मणयता के खिलाफ यह धरना है। धरना में मुख्य रूप से शामिल विधायक राज सिन्हा ने कहा कि जिले में विकास कार्य पूरी तरह से अवरुद्ध है। कहीं नाली तो कहीं सड़क और कहीं स्ट्रीट लाईट की समस्या है। कई जगह हाई मास्क लाईट की आवश्यकता है।नालियों की सफाई नहीं हो रही है।गर्मी अब कुछ ही दिनों में दस्तक देने वाली है और नगर निगम की ओर से पेयजल व्यवस्था को सुचारु करने को लेकर कोई तैयारी नहीं है। ऊंचे स्थानों पर सप्लाई पानी नहीं पहुंच पा रही है। कई सड़के हैं जो कि चलने लायक नहीं रह गई है। कई बार इन सब मामलों को लेकर पत्राचार भी किया गया बावजूद कोई प्रयास नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीओ कार्यालय में भी भ्र्ष्टाचार चरम पर है। यह आंदोलन का प्रथम चरण है और आगे भी उग्र आंदोलन होगा। धनबाद में व्याप्त भ्र्ष्टाचार के मामले विधानसभा में भी उठाये जायेंगे।
