नगर निगम के खराब पड़े शव वाहन को तत्काल चालू करने की मांग कुमार मधुरेन्द सिंह के द्वारा

0

मनीष रंजन की रिपोर्ट

कोरोना संक्रमण काल से गुजर रहे धनबाद में जहाँ प्रतिदिन संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है वहीं आम जनमानस को स्वाभाविक मृत्यु के अलावा कोरोना संक्रमण से मृत्यु को लेकर डर व्याप्त हो गया है। ऐसी हालत में नगर निगम के द्वारा दो वातानुकूलित शव वाहन के ठप्प रहने की वजह से लोगों को उसकी सुविधा नहीं मिल पा रही है तथा नगर निगम को अतिरिक्त आय भी बंद हो गयी है।
इसी सिलसिले में आज धनबाद के सामाजिक कार्यकर्ता एवं केन्द्रीय उपाध्यक्ष मानव अधिकार अपराध एवं भ्रष्टाचार विरोधी संगठन के कुमार मधुरेन्द सिंह ने धनबाद के नये नगर आयुक्त को पत्र लिखा है तथा इस पत्र को नगर विकास विभाग,झारखंड सरकार के प्रधान सचिव को ईमेल कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने वार्ड नं 20 के पूर्व पार्षद को भी पत्र लिखकर जानकारी दी है कि इसे तत्काल मरम्मत करा कर आम जनमानस को उपलब्ध कराया जाये। यह नगर निगम के सामाजिक दायित्व में भी आता है जो लोगों को उपलब्ध होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed