नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित

0

गोड्डा कार्यालय                            

गोड्डा भाजपा के नव चयनित जिला अध्यक्ष राजीव मेहता  के सम्मान में आज जिले के कई प्रखंडों में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रदेश कार्यालय द्वारा श्री मेहता को भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिये दूसरी बार नियुक्त किये जाने के बाद आज जिला मुख्यालय में जिले के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा  भाजपा जिला मंत्री कृष्णा कन्हैया के निजी आवास पर सामाजिक दूरी व फेस कभर के नियमो का पालन करते हुए आयोजित समारोह में पूर्व जिला अध्यक्ष को साहिबगंज जिला का संगठन प्रभारी बनाये जाने पर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर नव नियुक्त जिला अध्यक्ष मेहता ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए  नई जिम्मेवारी के प्रति प्रदेश कमिटी एवं जिले के सभी मोर्चा एवं अनुसांगिक संगठनों के प्रति आभार ब्यक्त किया।मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष अजित सिंह,नीतीश ओझा उर्फ छोटे सरकार,जीवन झा,सुमंत सिंह,सुबोध साह,पवन झा,हरीश भगत,जयप्रकाश यादव,शैल झा,प्रदीप शर्मा,राजेश भगत,जयशंकर सिंह,सुरेश सिंह ,पवन साह,प्रणव सिंह,संतोष भगत,दीपक साह,मुरारी चैबे बमभोली पांडेय, बंटी सिंह के अलावा अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed