पथरगामा में नवनियुक्त भाजपा प्रखंड अध्यक्ष का हुआ स्वागत

0

पथरगामा से शशी भगत की रिपोर्ट

पथरगामा के नव नियुक्त पूर्वी प्रखंड अध्यक्ष राम स्वरूप पंडित उर्फ गोलू पंडित को प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया गया। मौके पर उपस्थित भाजपा नेताओं ने एकमत से नए प्रखंड अध्यक्ष के कार्यकाल में संगठन को मजबूती दिये जाने का आशा व्यक्त कर कहा कि कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान मिलेगा। कार्यक्रम में पथरगामा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मुन्ना झा के जगह पर जगन्नाथ मांझी को पश्चिमी मंडल का प्रभार दिया गया है।मालूम हो कि प्रदेश भाजपा कमेटी ने गत दिनों मंडल अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष की सूची अनुमोदित किये जाने के बाद भाजपा जिलाअध्यक्ष राजीव मेहता ने सूचि जारी किये जाने के बाद गोलू पंडित को प्रखंड के पूर्वी मंडल अध्यक्ष बनाया गया।स्वागत समारोह में शामिल पूर्व 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह भगत ने गोलू पंडित को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।इस मौके पर नव नियुक्त प्रखंड अध्यक्ष पूर्वी रामस्वरूप पंडित ने कहा कि प्रदेश भाजपा कमेटी ने मुझ पर भरोसा कर संगठन की मजबूती का जो दायित्व दिया है मैं उस पर खरा उतरने का भरपूर कोशिश करूंगा।कार्यक्रम के दौरान पथरगामा पूर्वी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मदन महतो ने भी गोलू पंडित को बधाई दी। मौके पर पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य मुनीलाल भगत ,सोनू कुमार भगत ,राजीव कुमार भगत आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed