पर्यावरण को लेकर भाजपा ने चलाया वृक्षारोपण अभियान

0

गोड्डा कार्यालय

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर आज जिले के सभी 19 मंडलों में सेवा ही संगठन भाव से इस लड़ाई में भी सभी कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच अपनी अपनी सेवा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण के पहले दिन आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये पर्यावरण शुद्धि हेतु सभी मंडलों में मंडल अध्यक्ष के माध्यम से वृक्षारोपण का कार्य किया गया है। उन्होंने बताया किवृक्षारोपण का कार्य जिले भर के बुथों के अलावा हर मंडलों में कम से कम एक हजार फलदार व अन्य वृक्ष लगाना सुनिश्चित किया गया है। बताया कि वृक्षारोपण का कार्य आज अजय साह, गजाधर सिंह,मुरारी चौबे, कृष्ण कन्हैया, दिलीप सिंह, संतोष कुमार,  देवेंद्र सिंह, रिंकी देवी, संतोष आनंद, रक्षित कश्यप, प्रियांशु राज, पवन झा, बबलू सिंह, प्रेम कुशवाहा, राम नरेश यादव, प्रदीप शर्मा के अलावा सभी मंडलों में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया।एक अन्य समाचार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष राजीव मेहता के निर्देश पर तीन दिनों तक किये जाने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत आज वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ महागामा के करणु पंचायत के मंदिर से किया गया। मौके पर जिला मीडिया प्रभारी मुरारी चौबे ने कहा कि आज से सभी 19 मंडलों में वृक्षारोपण का कार्यक्रम प्रारंभ हो चुका है सभी कार्यकर्ता अपने.अपने बूथों पर पहुंच कर वृक्षारोपण करेंगे ताकि पर्यावरण शुद्ध रह सके।इस मौके पर श्री चैबे ने एक हजार वृक्षारोपण कियेजाने की जानकारी दी। मौके पर युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पप्पू ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष नवीन महतो, पवन सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed