पर्यावरण हेतु वृक्ष लगाएंगे।

0

पर्यावरण हेतु वृक्ष लगाएंगे नामक कविता लिखकर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लखीसराय से अनंत सोच के संवाददाता डॉ आर लाल गुप्ता ने लोगों को किया जागरूक। उन्होंने प्रायोगिक रूप से ग्लोबल वार्मिंग से निपटने एवं पर्यावरण को बेहतर बनाने को लेकर डेढ़ सौ पौधे को अपने जमीन पर रोपा है जिसे नियमित सिंचाई करते हुए करीब 2 साल बीत चुके हैं। वहीं विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों के लिए कविता के रूप में दिया गया यह संदेश-
पर्यावरण हेतु वृक्ष लगाएंगे

पर्यावरण हेतु वृक्ष लगाएंगे,
तो हम अनगिनत फायदे उठाएंगे।

सबकी स्वस्थता होगी बेहतर,,जीवन खुशहाल बनाएंगे।।

जहरीले गैस इंसान देता, उसे ले पौधे प्राणवायु देता, चक्र सुचारू तब हीं चलता, जब धरा पर पर्याप्त वृक्ष होता।
खुद समझ के सबको हम समझाऐंगे।

पर्यावरण हेतु वृक्ष लगाएंगे।।

जल को वृक्ष जड़ में रखता, ऐसे जल का संचय होता ,जल जीवन हरियाली होता, फूट पड़ते जीवन के स्रोता।
निश्चय हो हम मिलजुल एक एक बृक्ष लगाएंगे।
सबकी स्वस्थता होगी बेहतर जीवन खुशहाल बनाएंगे।

आज लगाएं मुट्ठी भर पेड़, कुछ वर्षों में बड़े हो जाएंगे, कुछ रुपए की लागत वाले से लाखों हम कमाएंगे।
बच्चे की शादी या पढ़ाई में ये काम आएंगे।

पर्यावरण हेतु वृक्ष लगाएंगे।

वृक्ष होंगे बड़े खड़े तो बादल को रोक पाएंगे,
छम छम होगी बारिश देश में समृद्धि आएंगे,
विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता फैलाएंगे।
पर्यावरण हेतु वृक्ष लगाएंगे।।
(विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष पेशकश) –
डॉ. आर. लाल गुप्ता की कलम से✒️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed