पारिवारिक कलह में कर ली खुदकुशी, फंदे से झूलता हुआ मिला शव,मामले की जांच में जुटी पुलिस

मनीष रंजन की रिपोर्ट
धनबाद: धनबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बरटांड स्थित सीपी सिंह इंक्लेव में अपने फ्लैट में राजीव सिंह नामक व्यक्ति ने खुदखुशी कर ली। घर के कमरे से पुलिस ने फंदे से झूलता शव बरामद किया। धनबाद थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज मामले की जाँच में जुटी है। बताया जा रहा है कि परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर राजीव सिंह तनाव में चल रहे थे। पिछले एक साल से राजीव सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत थे। इससे पहले विगत 25 सालों तक दवा कंपनी में कार्य कर चुके थे। मृतक राजीव सिंह अपनी मां के साथ सीपी सिंह इंक्लेव में रहते थे।
मृतक की मां सावित्री सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण उनका पुत्र तनाव में था। उनका बिनोद नगर में भी आवास है जहाँ पत्नी और उनके बच्चे रहते हैं।
इस घटना की सुचना पाकर भाजपा नेता मनोज मालाकार मृतक के आवास पहुंचे साथ ही उन्होंने धनबाद पुलिस को मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजीव सिंह के आत्महत्या कर लेने की सुचना पर पहुंचे थे, राजीव सिंह उनके मित्र थे।