पुराना बाजार पुजा पंडाल का हुआ उद्घाटन, मधुमक्खी के छत्ते के रूप में बने पंडाल आकर्षित कर रहा लोगों को

0
चंदन पाल की रिपोर्ट

धनबाद कोयलांचल में दुर्गापूजा की धूम आज मच गई है।धनबाद शहर के पूजा पंडालो का लगभग सभी जगह आज उद्घाटन के साथ माता के पूजा पट खोल दिया गया है।शहर के पुराना बाजार दुर्गापूजा कमिटी प्रत्येक साल प्रकृति से जोड़ने वाली थीम को लेकर पंडाल का निर्माण करवाती है।आज पूजा पंडाल का उद्घाटन कोग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह, मनोज सिंह पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय झा ने संयुक्त रूप से किया।पंडाल उद्घाटन के साथ ही माता के पूजा पट्ट को भी खोल भक्तों के लिये खोल दिया गया है।वही कोग्रेस नेता अशोक सिंह ने कहा कि यह पूजा कमिटी अन्य कमिटियों से इसलिए खास है क्योंकि यहाँ दो समुदाय हिन्दू और मुस्लिम दोनों मिलकर पूजा करते है।दोनों समुदाय आपसी सद्भाव के साथ पूजा में लगे रहते है।57सालों से यहां पूजा होते चली आ रही है।वही इस पूजा कमिटी के थीम हमेसा लोगो को प्रकृति से जोड़कर रखने की होती है।इस बार मधुमक्खी के रूप का पंडाल बनाया गया है।इसका उद्देश्य है कि हर तरफ कंक्रीट सीमेंट का जाल बिछ गया है। उसे देखते हुए मधुमक्खी थीम को दिखाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed