पॉपुलर रियलिटी शो इंडियन आइडल के सीजन 12 ऑनलाइन संगीत कला का प्रदर्शन कर दूसरे राउंड में विजय हासिल की

धनबाद में जगजीवन नगर स्थित विकास नगर के कुशान सेनगुप्ता ने सोनी टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो इंडियन आइडल के सीजन 12 ऑनलाइन संगीत कला का प्रदर्शन कर दूसरे राउंड में विजय हासिल की है और तीसरे राउंड के लिए कुशानसेन गुप्ता का चयन हुआ है। चयन को लेकर आयोजकों की ओर से कुशान को ईमेल प्राप्त हो गया है। कुशान वर्तमान में कालिंगा इंस्टीच्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी से बीटेक कर रहे हैं।
कुशान बचपन से ही संगीत सीख रहे हैं,संगीत के क्षेत्र में आने का श्रेय उनके पिता संजय सेनगुप्ता एवं माता काकुली सेनगुप्ता को देते हैं।पिता संजय सेनगुप्ता एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि मां काकोली निजी विद्यालय में शिक्षिका हैं। पिता ने बताया कि कुशान बचपन से ही अपनी पढ़ाई के साथ संगीत की शिक्षा भी ले रहा है। प्रारंभिक संगीत गुरु कोलकाता के पंडित अजय चक्रवर्ती रहे। इसके बाद पंडित समरेश चौधरी से संगीत की शिक्षा ग्रहण की। वर्तमान में पंकज दुबे से संगीत सीख रहा है।