प्रखंड विकास पदाधिकारी में कैंसर मरीज को भेजा अस्पताल

0

बासुकीनाथ से प्रियव्रत झा की रिपोर्ट

जरमुंडी में नव नियुक्त प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यभार संभालते ही जनसेवा के कार्यों को अमल में लाने का काम मौजूदा जरमुंडी बीडीओ कुलेश्वर मुर्मू ने किया है। मालूम हो कि रविवार को  प्रखंड विकास पदाधिकारी जरमुंडी को मुंह के कैंसर से ग्रसित 29 वर्षीय शिशुलाल् मुर्मू पिता देवीलाल मुर्मू के संबंध में जानकारी मिली। सूचना मिलते ही इलाज के लिए दर.दर भटक रहे तालझारी थाना निवासी शिशु लाल मुर्मू की त्वरित सहायता के लिए पहुंच गए। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से मरीज को डीएमसीएच भेज दिया गया। जहां तात्कालिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स भेजने की तैयारी की जाएगी। गौरतलब है कि हाल के दिनों में जरमुंडी बीडीओ के पद पर आसीन फुलेश्वर मुर्मू ने गरीब लाचार एवं बीमार व्यक्तियों की मदद के लिए आगे आकर लोक सेवा के उच्च मापदंडों को स्थापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed