बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के पूर्व ज़िला महामंत्री व समाजसेवी रमेश पांडेय ने जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की उपस्थिति में भारतीय जनता मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की

0

बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के पूर्व ज़िला महामंत्री व समाजसेवी रमेश पांडेय ने जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की उपस्थिति में भारतीय जनता मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। भाजमो के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने उन्हें फूल माला पहनाकर, अंग वस्त्र देकर लड्डू खिलाया और पार्टी की सदस्यता दिलाई। विधायक सरयू राय ने उन्हें पार्टी में शामिल होने पर उनका अभिनंदन किया तथा शुभकामनाएं दी। केंद्रीय अध्यक्ष तिवारी ने भाजमो में स्वागत करते हुए उनसे कहा कि वे धनबाद कोयलांचल क्षेत्र में पांडे के आने से बहुत सारे युवा, बुद्धिजीवी, महिला सभी जुड़ेंगे। और निस्वार्थ भाव से जनहित में कार्य करेंगे। अभी तक रमेश पांडे के द्वारा बहुत सारे समाज में कार्य किए गए हैं। वैश्विक महामारी करोना के समय में भी इन्होंने अपने क्षेत्र में अन्य क्षेत्रों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। और सेवा किया। अन्न वितरण, भोजन वितरण, असहाय गरीबों की शादी, जैसे अनेकों सामाजिक कार्य जनहित में किए। उसी का परिणाम है। भारतीय जनता मोर्चा पर लोगों की निगाहें टिकी है। लोग शामिल होने के लिए, अतुर है। आज बहुत ही पावन दिन पर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली । केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि कई लोग भाजमो में शामिल होने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं। बहुत जल्द कई प्रतिष्ठित लोग राज्य के इसमें शामिल होंगे। अन्य पार्टियों के भी लोग संपर्क में हैं जो वर्षों से सामाजिक राजनैतिक सरोकार में लगे हैं। अन्य राज्यों से भी लोग संपर्क कर रहे हैं। झारखंड प्रदेश में पंचायत चुनाव में पार्टी हिस्सा लेगी इसके लिए भी लोग संपर्क कर रहे हैं अलग-अलग जिलों से। इस मौके पर वीरेंद्र त्रिपाठी रांची, तारा पाठक धनबाद, अशोक कुमार सिन्हा रांची, डॉक्टर ओम प्रकाश पांडे, विवेक पांडे, धनजी पांडे जमशेदपुर और अशोक ठाकुर ने भी सदस्यता ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed