बसंतराय में महिला कांग्रेस कमिटी ने प्रखंड इकाई का किया विस्तार

0

बसंतराय से साजन मिश्रा की रिपोर्ट

बसंतराय झारखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी की जिला अध्यक्ष सोनी झा के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी के निर्देशानुसार आज महगामा और बसंतराय प्रखंड के महिला कांग्रेस कमिटी का विस्तारीकरण किया गया।इस बाबत बेलडीहा गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन कर जिला अध्यक्ष सोनी झा ने प्रखंड इकाई का विस्तारीकरण करते हुए महगामा प्रखंड के लिए सविता देवी को प्रखंड उपाध्यक्ष ,पूजा कुमारी को प्रखंड सचिव और मुस्कान परवीन को कोषाध्यक्ष के लिए मनोनीत की वहीं बसंतराय प्रखंड के लिए खुशबू खातून को प्रखंड उपाध्यक्ष ,जानकी देवी को प्रखंड सचिव और प्रखंड कोषाध्यक्ष के लिए बीबी सोरुन को मनोनीत की।इस दौरान नवनियुक्त प्रखंड पदाधिकारीयों को सोनी झा ने फूल माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया और मनोनयन पत्र दिया।मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस कमिटी के बसंतराय प्रखंड अध्यक्ष आलमगीर आलम ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी के साथ मिलकर कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का अस्तित्व इस देश में लंबे अरसे से चला आ रहा हैएजहां सभी एक साथ मिलकर दृढ़तापूर्वक कार्य करने में अपने.आपको एक मिशाल के रूप में पेश किया है ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि सभी नवनियुक्त महिला पदाधिकारी पार्टी के दिशा.निर्देश का सम्मान करते हुए कार्य करेंगे।मौके पर महिला जिला अध्यक्ष सोनी झा ने कहा कि पहले जहाँ राजनीतिक गतिविधियों में सिर्फ पुरुषों की ही अधिकांश भूमिका होती थी लेकिन अब और आज के समय में हम महिला पुरुष दोनों साथ मिलकर पार्टी के लिए कार्य कर पार्टी में मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे।मौके पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारी सहित बसंतराय प्रखंड अध्यक्ष आलमगीर आलम ,मोहम्मद हासिम सुनीता देवी ,रीता देवी ,मनीषा कुमारी ,बीवी सुविदा ,रुबीना देवी ,तेतरी देवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed