बिरसा मुंडा की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

0

गोडडा कार्यालय

बिरसा मुंडा की जयंती पर आज जिले भर में विभिन्न जगहों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यालय में उपायुक्त भोर सिंह यादव एवं पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया। इस मौके पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संस्कृति अद्भुत सौंदर्य और हरे.भरे झारखंड राज्य के स्थापना दिवस पर भी जिला वासियों को ढेर सारी बधाई दी। इसी क्रम में स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में भी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां कांग्रेस कर्मियों ने भगवान बिरसा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed