भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा से छेड़-छाड़ दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों पर कार्रवाई हो: श्री दिलीप सिंह

0

मनीष रंजन की रिपोर्ट

धनबाद: युवा संघर्ष मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष दिलीप सिंह ने कहा कि बैंक मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होने जिला प्रशासन से वैसे असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने की मांग की है। श्री सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा हमारे भगवान हैं और उनके प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ युवा संघर्ष मोर्चा कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। बार- बार यहां की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया जा रहा है इस पर भी ध्यान दें। श्री सिंह कहा कि प्रतिमा की सुरक्षा का प्रशासन पुख़्ता इंतजाम करें ताकि भविष्य में ऐसी घटना दुबारा ना हो। श्री दिलीप सिंह ने भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र ओढ़ाकर उन्हें सम्मान देने का काम किया। मौके पर ओमप्रकाश गुप्ता, ब्रिजन राम, पिंटू मोदी, मन्ना राम, विवेक कुमार, राजा राम, रंजीत कालिंदी, कुंदन कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *